जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 194 नए मरीज मिले हैं। हालांकि 147 मरीज ठीक होकर घर गए।
सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एंटीजन टेस्ट से सात, आरटी-पीसीआर से 172 और ट्रूनट से हुई जांच के 15 मरीज शामिल हैं। जलालपुर इलाके की एक 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब जिले में कुल एक्टिव केस 1664 हो गए हैं। 30 मरीज दूसरे जिलों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 1414 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला पुरुष चिकित्सालय में भर्ती 38 मरीज ऑक्सीजन पर हैं ।