फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब किशोरी का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से घर से लापता किशोरी का शव चोरसंड स्थित अमोखर तालाब में बुधवार को मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी सायमा (17) पुत्री बदरुद्दीन दो दिनों से घर से गायब थी। परिजनों ने सायमा की काफी तलाश की मगर कही पता नहीं चल सका। इसी बीच उसकी बहन नगमा को प्रसव पीड़ा होने से लगी। जिसे लेकर परिजन अस्पताल चले गए। जहां नगमा के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को जब परिजन पुन: घर आए और सायमा का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को परिजन ने घर के पास स्थित तालाब की तरफ गए तो सायना की चप्पल तालाब के किनारे मिली। उसका शव गोताखोर की मदत से तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोड़ी और थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। सीओ केराकत ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें