फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, परिवार के लोग शादी में गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में शुक्रवार की रात बरात आई थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसे अकेला देखकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी चाची सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन भी घर पहुंच गए। एसओ सुधीर कुमार आर्य के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद है। इसी को लेकर आरोप लगाए गए थे। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें