फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1- भाकियू ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंप कर किसानों की समस्या से अवगत कराया। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों के बिजली का बकाया बिल माफ किया जाए, तहसील दिवस में किसानों की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से हो। केंद्र सरकार की ओर से घोषित धान का समर्थन मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल से कम पर खरीद करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा कि पराली जलाने के नाम पर गलत तरीके से उत्पीड़न न किया जाए। इसके अलावा मछलीशहर के सेमरी में लेखपाल राजदेवी की भूमि पर गलत तरीके से हुए कब्जे को निरस्त किया जाए। इस मौके पर बाबूराम, धर्मराज, श्रीराम, समरजीत, अखिलेश, घनश्याम, खलील, बैजनाथ, संजय, सुषमा, अमरावती, जैशीला, चंद्रकला, निर्मला, मंजू, सीता, शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें