फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ढाबे पर युवक की गोली मार कर हत्या, शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 31 Mar 2024 09:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस बदमाशों को पहचानने में जुटी है।
विज्ञापन
शहजाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित एक ढाबे पर बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक के भांजे को गोली मार दिया। इलाज के दौरान जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौक़े पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुँचे।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि चोरसंड  गांव के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर एक ढाबा है, जहां बीती रात कुछ बदमाश ढाबे खाना खाने आये और जबरन  शराब पीने लगे। तब कैश काउंटर संभाल रहे ढाबा संचालक के भांजे शहजाद ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर बदमाशों में और शहजाद में कहा-सुनी होने लगी। कहा सुनी के बाद सभी बादमाश वहां से कार से चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्हीं में से दो बादमाश पुनः बाइक से ढाबे पर पहुंचे और शहजाद से सिगरेट मांगने लगे। जैसे ही शहजाद सिगरेट देने के लिए झुका तभी एक युवक ने पिस्टल से दो गोलियां शहजाद को मार दी। इलाज के दौरान जाते समय शहजाद (25) की मौत हो गयी। मृतक लाल दरवाजा थाना सरायख्वाजा का रहने वाला है।
विज्ञापन


सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस बदमाशों को पहचानने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें