फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े एक पत्रकार को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ की उंगली में और पेट पर लगी लगी है। घटना उस समय हुई जब वह अपने कार्यालय के बाहर बैठकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी देवेंद्र खरे (42) एक न्यूज चैनल में बतौर जिला संवाददाता हैं। शाम को अपने कार्यालय के बाहर वह फोन पर वह बात कर रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पुलिस अधीक्षक भी हाल जानने और घटना के बारे में जानकारी लेने पहुंचे। देवेंद्र ने कहा कि किसी खबर को लेकर बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें