जौनपुर। शहर कोतवाली के नईगंज में सोमवार सुबह ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठे युवक को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान पोते को बचाने आई दादी भी गोली लगने से घायल हो गई। पोते की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिकरारा के बरईपार निवासी अजय आनंद उर्फ शनि यादव नईगंज में राजकुमार हाॅस्पिटल के पास ट्रैक्टर पार्टस की दुकान पर बैठे थे। यहां करीब 10.55 बजे नकाबपोश बाइक सवार शनि को निशाना साध कर गोली चला दिए। गोली पीठ व बाएं पैर में लगी। इस दौरान वहां मौजूद दादी कलावती यादव पोते को बचाने आई तो उनके भी बाएं पैर में घुटने के ऊपर गोली लग गई। दोनों ही घायल हो गए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोते की हालत गंभीर होने से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी देवेश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया।
.......................................................................
वर्जन ...
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने टैक्टर ऑटो पॉर्ट्स की दुकान में घुसकर गोली मारी दी। इसमें एक युवक और उसकी दादी घायल हो गईं। घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
-देवेश सिंह, सीओ सिटी।