फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर बदमाशों ने लूटा19 हजार व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर बदमाशों ने लूटे 19 हजार
विज्ञापन

थानागद्दी । केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाऊपुर में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर 19 हजार नगदी समेत मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वाराणसी के मडुआडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी ट्रैक्टर चालक चंदन ईंट खरीदने के लिये मंगलवार की सुबह थानागद्दी की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह भोजूबीर -थानागद्दी मार्ग स्थित नाऊपुर गांव पहुंचा था तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसको मारना शुरु कर दिया। इस दौरान उसके जेब में रखे 19 हजार नगद सहित मोबाईल छीनकर सिंधोरा की तरफ फरार हो गए।पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दूसरे व्यक्ति की मोबाइल से देने का प्रयास किया। लेकिन नंबर नहीं लगा। ग्रामीणों की सूचना पर थानागद्दी पुलिस मौके पर पहुंची । पीड़ित से तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें