बातचीत के बाद कहासुनी के समय ही रामहित के लोगों ने बीडीसी मनीष को मारपीट दिया। मनीष ने आकर अपनी बस्ती में इसकी सूचना दी। इसके बाद अनुसूचित बस्ती के लोग रामहित के घर पर गए। वहीं बात बढ़ने पर रामहित पक्ष से गोली चलने लगी।
गोली कांड में मनीष गौतम के पेट में दो गोली, उसके चचेरे भाई सूरज को एक गोली लगी। गांव के राजन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर देखते हुए गोली गलने वाले दो युवकों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर देवेश सिंह, जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए।
इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मनीष की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। इसमें अब तक पुलिस ने आरोपी रामहित निषाद व उनके पुत्रों अविनाश निषाद, रिंकू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।