फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने गुमटियों में लगाई आग, पुआल भी फूंका

विज्ञापन
महाराजगंज क्षेत्र के गडे़रिहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में जलता पुआल। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज/बक्शा/राजाबाजार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की रात आग लगने से कई रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। अगलगी में लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के इमरानगंज बाजार स्थित भरौली मोड़ पर सबरहद गांव निवासी हरिलाल की जरनल स्टोर की दुकान, शमशाद की सैलून की दुकान, मदन लाल की फल व पान की दुकान, विजय सेन की प्लास्टिक की दुकान व इजदीपुर गांव निवासी मान सिंह के फल की दुकान जलकर राख हो गई। आग कैसे और कब लगी, स्पष्ट नहीं हो सका। दुकानदारों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने जानबूझकर गुमटियों में आग लगाई गई है। दो वर्ष पूर्व भी उनकी गुमटियों में आग लगाई गई थी। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव में बुधवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में लगी आग से सूरज कुमार निषाद की बाइक जल गई। अगलगी से बाइक के साथ रखा चारपाई, कपड़ा गद्दा रजाई व खाद्यान्न भी जल गया। राजाबाजार: मंगलवार की रात महराजगंज के गडे़रिहा गांव निवासी आशु उपाध्याय के घर के सामने पशुचारा के लिए रखा गया पुआल संदिग्ध हाल में जल गया। पीड़ित का कहना है कि रंजिश में आग लगा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें