फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दावत के लिए निकले छात्र की मिली लाश, हत्या का शक

विज्ञापन
मृतक विकास यादव की फाईल फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज। घर से दावत में जाने के लिए निकले एमए के छात्र की लाश मंगलवार की देर रात मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से सात किमी. दूर मिला है। परिजनों ने एक युवती और उसके मित्र पर हत्या की आशंका जताई है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खनुआई गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र विकास यादव (22) श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में एमए का छात्र था। वहीं पढ़ने वाली घूरीपुर गांव निवासी एक युवती से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार की देर शाम विकास दावत में जाने की बात कह घर से निकला। उसके साथ गांव का ही मोरेलाल भी गया था। देर रात करीब नौ बजे विकास के चचेरे भाई श्रवण के मोबाइल पर युवती ने फोन कर विकास के मरणासन्न होने की सूचना दी। श्रवण अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। विकास को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर से निकलते वक्त विकास जिस बाइक पर गया था, वह मौके से गायब थी। श्रवण का आरोप है कि सूचना देने वाली युवती व उसके पुरुष मित्र ने मिलकर विकास की हत्या की है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। साथ गए उसके साथी मोरेलाल के पास से उसकी बाइक बरामद कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर युवती व एक अन्य युवक पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की वजह मालूम होगी।
----
घर का चिराग बुझ गया, परिवार में मातम का माहौल
शाहगंज। खनुआई गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र विकास की मौत से परिवार में मातम और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जगदीश यादव के दो बच्चों में पुत्री मेनका यादव बड़ी है। विकास इकलौता पुत्र था। वह श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में एमए का छात्र था। पिता आजमगढ़ के फूलपुर में गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान करते हैं। यही परिवार के भरण पोषण का जरिया है। विकास की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मां शारदा देवी, बहन मेनका का रो-रोकर बुरा हाल है। ढांढस बंधाने पहुंच रही गांव की महिलाएं परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर भावुक दिखीं।
विज्ञापन

---
साथी के संलिप्तता की जांच में जुटी पुलिस
साथी अमर सिंह उर्फ मोरेलाल के साथ दावत की बात कहकर घर से निकले विकास यादव के मरणासन्न होने की जानकारी युवती ने रात करीब 08.23 बजे उसके चचेरे भाई को दी। दूसरी तरफ जब मोरेलाल से मामले की पुष्टि के लिए परिजनों ने साढ़े आठ बजे बात किया तो उसने होटल में भोजन करने की बात कही। घटना की जानकारी होने के बाद भी गांव में नहीं पहुंचा और न ही विकास की बाइक साथ में रखने की बात बताई। बुधवार की सुबह सरपतहा थाने की पुलिस ने खनुआई गांव पहुंचकर पिता राजेंद्र यादव पर दबाव बनाया तो मोरेलाल गांव पहुंचा। पुलिस उसे हिरासत में साथ ले गई। फिलहाल वह विकास के साथ कहां गया, उसका साथ कहां छोड़ा और पूरी रात कहां था इसका जवाब न मिलना साथी को शक के दायरे में लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें