थानागद्दी। थानागद्दी बाजार स्थित मस्जिद की मीनार पर किसी शरारती तत्व ने भगवा झंडा लगा दिया। हालांकि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने उसे उतार दिया।
थानागद्दी बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे युवक बाहर निकले तो देखा कि मीनार पर भगवा झंडा लहरा रहा है। युवकों ने इसकी सूचना मस्जिद से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद युवकों ने मस्जिद की मीनार से झंडा उतार दिया। मस्जिद कमेटी के मोहम्मद फारुख, इमामुद्दीन, अफसर आदि ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने मस्जिद के मीनार पर भगवा झंडा फहराकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। लेकिन हम सभी एक दूसरे के साथ भाईचारे से रहते हैं। शरारती तत्वों के मंसूबे सफल नहीं होंगे।