फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 26 Jun 2019 09:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार की शाम हुई इस घटना को पहले स्थानीय स्तर पर लोग सुलह-समझौता का प्रयास करते रहे। बात नहीं बनी तो मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार की शाम को शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गई थी। जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती रोती हुई घर पहुंची तो घटना को लेकर शोर मच गया। आरोपी के पक्ष के लोगों ने लड़की की इज्जत का हवाला देकर परिजनों को चुप रहने की सलाह दी। परिजनों पर सुलह समझौते का दबाव बनाय। सोमवार को पूरे दिन पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी तो मंगलवार को पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
सिंगरामऊ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसी गॉव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस नें आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी शाम को खेत की तरफ गई थी। जहां गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के चीखने चिल्लाने पर लोग दौड़े तो वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें