फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरीसुल्तानपुर गांव में सोमवार की रात आयी बारात में शामियाना के पीछे से चली गोली में घराती पक्ष का एक युवक घायल हो गया। गोली शामियाना के पर्दे के पीछे से किन परिस्थितियंों में चली इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खनुआई गांव से घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी श्रीराम के यहां बारात आयी थी। रात में करीब 12 बजे बराती खाना का रहे थे। गांव निवासी जसवंत (23) पुत्र इंद्रजीत आइस्क्रीम स्टाल पर खड़ा होकर बारातियों को आइस्क्रीम वितरित कर रहा था।

उसी दौरान शामियाना के पर्दे के पीछे से किसी ने गोली मार दी। गोली जसवंत के पीछे कमर के पास लगी पेट को चीरते हुए पार कर गई। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। बारात में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में परिवार वाले उसे शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में ले गये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घराती और बराती दोनों पक्षों गोली चलने की बात को दबाकर शादी की रस्म पूरी की. सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस घटना की छाबीन में जुटी है। गोली किन परिस्थितियों में चली इसका पता नहीं चल सका है। पीड़ित युवक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें