सिकरारा। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी की शाम घर में बर्तन धो रही थी। घर के अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव का ही मनबढ़ युवक आनंद चौहान उर्फ मगनू उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने 17 फरवरी को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। सुनवाई नहीं होने पर उसने एसपी के यहां गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर उसने मुकदमा पंजीकृत हुआ। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, सीओ सदर सहित प्रशासनिक अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि आरोपी आनंद चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।