फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला था शव: महिला के अनैतिक संबंधों का राज जानना किशोर को पड़ा महंगा, दोस्त ने ही मार डाला

Sun, 26 Mar 2023 08:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के राजापुर प्रथम गांव स्थित तालाब में बीते गुरुवार को तालाब में उतराए किशोर के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किशोर की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया था। 
विज्ञापन
तालाब में मिला शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र निवासी निवासी एक महिला के अनैतिक संबंधों का राजदार बनना गांव के किशोर को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। बीते गुरुवार को उसका शव तालाब में उतराया मिला था। वारदात को किशोर के दोस्त ने अपनी भाभी के कहने पर अंजाम दिया था।

विज्ञापन


प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्या आरोपित देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते गुरुवार को राजापुर प्रथम गांव निवासी राजनाथ गौतम के 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गौतम अपने दोस्त के बुलावे पर घर से थोड़ी दूर स्थित एक तालाब पर नहाने के लिए गया था।

शव देखते ही मां ने जताई थी हत्या की आशंका

जहां कुछ देर बाद उसका शव तालाब में उतराया पाया गया था। अमित की मौत को उसकी मां तारा देवी ने हत्या बताते हुए गांव की ही एक युवती एवं उसके नाबालिग देवर के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रात करीब दो बजे आकांक्षा को होटल छोड़ने आया युवक कौन था? 17 मिनट तक कमरे में रुका था

तफ्तीश के दौरान गांव निवासी देवर-भाभी पर शक हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई उगलते हुए गुनाह कबूल कर लिया। युवती के अनुसार उसके गांव निवासी अन्य युवकों से अनैतिक संबंध हैं। इस बात की जानकारी अमित को हो गई थी। उसे भय था कि वह यह बात गांव के अन्य लोगों में न बता दे। इसी कारण उसने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची
विज्ञापन

। अपने नाबालिग देवर को उसने इस साजिश में शामिल किया। बीते गुरुवार को देवर ने उसे नहाने के बहाने तालाब पर बुलाया। सिर पर लाठी से वार कर अमित को मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के अनुसार मृतक की मां की तहरीर और पोस्टमार्टम में चोट लगने से मौत होने की बात आने पर आरोपित देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें