इस मामले की शिकायत जब बदलापुर थाने में की गई तो तफ्तीश की जिम्मेदारी दरोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह को मिली। उसी मामले में दरोगा ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शनिवार को उसने पांच हजार रुपये दरोगा को दिए। बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। हालांकि इसी दौरान किसी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बदलापुर थाने के दारोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विस्तृत जांच कराई जा रही है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारने पीटने के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को सास, ससुर, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। बासूपुर गांव निवासी रामकेवल निषाद की पुत्री संजू की शादी 16 जून 2022 को थाना सिकरारा क्षेत्र के डमरूआ निवासी मिठाईलाल के पुत्र प्रेमचंद निषाद के साथ हुई थी। संजू ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसको मारते-पीटते रहते हैं।
शादी में चैन, अंगूठी औऱ उपहार स्वरूप 80 हजार रुपये नकदी, मोटरसाइकिल के लिए दी गई, लेकिन ससुराल वाले शादी में पैसे खर्च होने की बात कहते हुए आए दिन पैसे की मांग करते रहें। जिसकी रिपोर्ट सिकरारा थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में स्थानीय पुलिस ने एसपी के आदेश पर विवाहिता की तहरीर पर पति प्रेमचंद निषाद, ससुर मिठाईलाल सहित पांच के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।