फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनपद के सभी 21 विकास खंडों में बनेंगे मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार की ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम योजना के तहत जनपद के सभी 21 विकास खंडों में एक-एक मिनी (ग्रामीण) स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में तीन एकड़ निशुल्क सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने सभी उप जिलाधिकारियों को भूमि चिह्नित कर राजस्व अभिलेखों में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में प्रत्येक विकास खंड में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। अब तक रामपुर ब्लॉक की सरैया ग्राम पंचायत में भूमि चिह्नित की जा चुकी है, जबकि अन्य ब्लॉकों में भी जमीन तलाशने का काम जारी है। इससे जनपद में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा। ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम योजना का उद्देश्य गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है। प्रत्येक स्टेडियम के लिए तीन एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण की आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें