फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जीएसटी कटौती से मध्य वर्ग के लोगों का मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । भाजपा की ओर से नगर के सुक्खीपुर स्थित एक होटल में जीएसटी बचत उत्सव के तहत व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी में सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। स्वदेशी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पहले कुल 16 प्रकार के टैक्स लिए जाते थे। लेकिन अब सरकार वन नेशन वन टैक्स का प्रावधान लागू कर दिया है। भाजपा राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जीएसटी दर घटने से आम जनमानस को दशहरा और दीपावली का उपहार मिला है। मोदी सरकार में आम जरूरत की चीजें अब सस्ती होगी। व्यवसाई नन्हे लाल वर्मा ने कहा कि जीएसटी दर घटने से मध्यम वर्गीय परिवार को लाभ मिलेगा। अमित गुप्ता ने कहा जीएसटी दर कम होने मध्यम वर्गीय राहत मिलेगी। व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी के कहा कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं।लोकेश साहू, राधारमन जायसवाल, विक्रम गुप्ता ने कहा लाइफ और मेडिकल बीमा में जीएसटी कटौती से हर किसी को लाभ मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे मनोज अग्रहरि ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से सभी को जानकारी मिलती है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, सारिका सोनी, पीयूष, अमित श्रीवास्तव, मोनू सेठ, हरिश्चंद, मनीष श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष सिंह, गीता आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष गुप्ता आशु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें