फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच दिन पहले लोहे की रॉड से हमले में घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
मृतक रामआसरे की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
नेवढ़िया। काजीहद (कुचहना) गांव में पांच दिन पहले लोहे की रॉड से किए गए हमले में घायल राम आसरे (65) की मंगलवार को वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष नेवढि़या ने बताया कि गांव के रामआसरे (65) 14 अगस्त की सुबह करीब छह बजे घर के दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आशीष गौतम, सनी गौतम, अमर बहादुर, गुड्डू गौतम और पिंटू गौतम वहां पहुंचे और लोहे की रॉड से राम आसरे पर हमला कर दिया। घायल राम आसरे को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि घायल की मौत की सूचना मिली है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के तहत तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें