फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुश्ती में अंशिका ने प्रांसी को दी पटखनी

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के महरुपुर बनरहियाबाग में बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दां
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर विकास खंड के महरुपुर बनरहिया बाग में बुढ़वा मंगल पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। अंशिका यादव बिथार ने प्रांसी ककोरगहना को पटखनी देकर खूब वाहवाही लूटी। गौराबादशाहपुर के आरक्षी राजेश्वर ने दीपक गोरखपुर को पटखनी दी। सूरज सरैया ने गोविंद भुजाड़ी को आसमान दिखाया। आदित्य सतमेसरा ने अभी धर्मापुर को पटखनी दी। पीयूष करमपुर ने अंकित बिथार को चित किया। अमन यादव बिथार ने अंश नईबाजार को पटखनी दी। अनुराग बिथार ने दिव्यांश यादव राजेपुर को आसमान दिखाया। रोशन डीएलडब्लू वाराणसी ने सूरज कोनिया को पटखनी देकर शाबाशी बटोरी। राकेश लालबीर ने मिथलेश सरैया को चित किया। गजराज गोबरा ने मुकेश स्वामी नाथ को आसमान दिखाया। विनीत गोबरा ने अभिषेक कपसा को पटखनी दी। इसके अलावा करीब दो दर्जन मुकाबले बराबरी पर छूटे। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में रेफरी की भूमिका सुभाष पहलवान ने निभाई। इस दौरान वीरेंद्र यादव प्रधान, सपा नेता राहुल त्रिपाठी, अनिल फौजी, राहुल यादव, धीरज तिवारी, मनोज यादव आदि रहे। दंगल के साथ-साथ दर्शकों ने मेले का भी आनंद उठाया। दंगल में क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की भीड़ रही है। दोपहर बजे से ही दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। संचालन ऋषिकेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें