जलालपुर थाना क्षेत्र के भाउपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई।
भाऊपुर गांव निवासी तेज बहादुर सिंह (52) सुबह धान लगाने के लिए खेत की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई हो जाने के बाद जब वह मशीन बंद करने जा रहे थे, तभी रास्ते में पडे़ खुले तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए पिंडरा स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतक के एक मात्र बेटा शुभम सिंह को दी गई, जो गुवाहाटी में आरपीएफ के जवान है। परिजन बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं।