शाहगंज। नगर से सटे छिडवा भादी गांव के एक अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर से सटे छिडवा भादी गांव निवासी बच्चूलाल राजभर का (48) बृहस्पतिवार की रात मामूली बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर देर रात कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। संवाद