फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से तालाब खुदाई पर मनरेगा मजूदरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
06- रामपुर क्षेत्र के जीतापुर गांव में प्रधान द्वारा रात में जेसीबी से तालाब खुदाई कराने के विरोध म - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
रामपुर। जीतापुर गांव में जेसीबी से तालाब की खुदाई कराने से आक्रोशित मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को गांव के ही सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होेंने ग्राम प्रधान पर रात में जेसीबी से तालाब खुदवाने का आरोप लगाया और रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि जीतापुर गांव के ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों से तालाब की खुदाई करा रहे थे लेकिन अचानक गुरुवार की रात ग्राम प्रधान जेसीबी से तालाब की खुदाई का कार्य पूरा करवा दिया। जबकि अपने परिवार के भरण पोषण के लिए हमलोग काम कर रहे थे। हम लोग शुक्रवार की सुबह जब तालाब पर खुदाई करने पहुंचे तो देखा की तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से हो चुकी है। उन्होंने कहा किग्रामप्रधान व ग्रामसचिव अपने निजी लाभ के लिए हम मजदूरों के पेट पर लात मार रहे हैं। प्रधान व ग्रामसचिव हम लोगो को तालाब की ड्रेसिंग करने को कह रहे हैं।ग्रामसचिव जय प्रकाश गौतम ने बताया कि निजी तालाब की खुदाई मजदूरों से कराई जा रही थी।बरसात का मौसम होने के कारण जेसीबी से तालाब में एक साइड गड्ढा खोदने के लिए प्रधान से कहा गया था।जिससे बरसात का पानी गड्ढे में जमा हो जाय। तालाब खुदाई का कार्य प्रभावित न हो।अभी तक मस्टर रोल नहीं बना है।28 तारिख तक तालाब खुदाई कार्य को समाप्त करना है।
जेसीबी से तालाब खुदवाने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्यवाई की जाएगी। राजीव सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें