फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी, 13 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के हिसाब से जिले में अभी भी मौसम खराब रहेगा। अलर्ट के अनुसार 13 जनवरी तक बदली रहेगी, इस दौरान हल्की बारिश भी होगी। इसक्रम में शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बरसात के दौरान हवा चलने से बढ़ी गलन के चलते लोग अलाव के सामने समय बीताते दिखे।
विज्ञापन

सुबह भी बूंदाबांदी का दौर चला। हालांकि दस बजे के बाद यह दौर खत्म हो गया। लेकिन, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही शाम सात बजे से गलन बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6 एमएम बारिश हुई। दूसरी ओर अधिकतम आर्द्रता 99 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 8 से लेकर 13 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 17-21डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम आर्द्रता 76-98 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 74-75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 8-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूरब उत्तर पश्चिम दिशा की ओर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें