फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विनोद तावड़े से मिले कृपाशंकर सिंह संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए विनोद तावड़े से मुलाकात करते महाराष्ट
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े से शुक्रवार को नईदिल्ली स्थित उनके आवास पर जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि तावड़े के अनुभव और संगठनात्मक कौशल से प्रदेश में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। पार्टी आगामी चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इस दौरान उन्हें प्रदेश संगठन की कार्यप्रणाली और जमीनी स्थिति को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन को निरंतर मजबूत करते हुए जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें