02- शाहगंज रोड स्थित कमला नेहरू इंटर कालेज में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता के तहत ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन कमला नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर भाषण व चित्रकला प्रतियऋगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा-9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन यूबी सिंह ने सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन से दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित करें। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता को भी जागरुक बनाने का आह्वान किया। टीएसआई विनोद सिंह ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम पालन करने की शपथ दिलाई। पोस्टर, पंफ्लेट व हैंडबिल के जरिए बच्चों को यातायात नियम समझाए गए। इस मौके राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।