फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 पर हुई महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
09- पुलिस लाईन मैदान से महिला पीआरवी वैन को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना करते एसपी अशोक कुमार। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पांच नई डायल 112 गाडिय़ों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और वायर रिकार्डर से लैस इनोवा गाड़ियों को शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार ने पुलिसलाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती वाली डायल 112 की पांच पीआरवी गाडिय़ों में एक शहर कोतवाली में रहेगी। जबकि एक एक गाड़ी शाहगंज, केराकत, मछलीशहर और मडिय़ाहूं में तैनात रहेंगी। किसी महिला की शिकायत पर जब पुरुष पुलिस कर्मी पहुंचते थे तो उनके साथ गाड़ी में बैठने पर महिलाएं असहज महसूस करती थी। इसे देखते हुए पुलिस महकमे में नई व्यवस्था बनाई गई है। इन गाडिय़ों के चालक पुरुष होंगे प्रत्येक गाड़ी पर दो महिला सिपाही, एक पुरुष सिपाही की तैनाती होगी। तीन हेड महिला कांस्टेबल और 16 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी अलग अलग शिफ्ट में लगाई गई है। खास बात यह कि इन गाडिय़ों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरा और अंदर वायर रिकार्डर भी लगा है। गाडिय़ों में सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें