उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे में रविवार को आयोजित श्रीराम श्याम खाटू वाले का श्याम महोत्सव में 751 किलो छप्पन भोग चढ़ाया गया। आस्था ग्रुप नृत्यनाटिका के कलाकाराें ने राधाकृष्ण की झांकी प्रस्तुत किया तो लोग देखकर भावुक हो उठे। मारवाड़ी समाज द्वारा खाटू बाबा के 14वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्याम महोत्सव में बाबा खाटू की नीले घोड़े रथ पर सवार भव्य झांकी सजाई गई।
बाबा के दरबार में सुबह से ही ज्योति जलाई गई। जो समारोह के समापन तक जलती रही। जयपुर के प्रमोद त्रिपाठी ने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा मुंबई से विश्वास राय ने पंडाल को वृंदावन का माहौल दे दिया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, संजय केडिया, जीत प्रकाश, रमापति केडिया, कमल अग्रवाल, निमित अग्रवाल, सुरेंद्र कानोडिया, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, विजय केडिया, सुधीर केडिया, तन्मय केडिया, निर्भय चंद्र, अभिषेक, विजय सिंघानिया, सुरेंद्र सिंघानिया आदि मौजूद थे।