गौराबादशाहपुर के मदरसा रफीकुल इस्लाम में मेधावियों के साथ उपस्थित लोग। स्रोत-संवाद
- फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में चल रहा भवन का निर्माण कार्य।
गौराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. एलडी पाठक ने कहा कि मेहनत और लगन से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर रहे। प्रधानाचार्य मौलाना दाऊद आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मो. असलम ने किया। इस अवसर पर मदरसा के अध्यक्ष अंसार अहमद, प्रबंधक इनामुल्ला, मदरसा निसवां की प्रधानाचार्य शमा अफरोज, मो. हाशिम आरिफ एडवोकेट, मो. इस्लाम अंसारी, हाफिज कमालुद्दीन, मकसूद आलम आदि मौजूद रहे।