फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अन्याय के विरुद्ध उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गोपी घाट मंदिर जोगियापुर में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन की बैठक नगर अध्यक्ष माधुरी सोनिया की अध्यक्षता हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी के साथ हो रहे अन्याय और शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज को शासन तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जब जब आंगनबाड़ी का शोषण विभाग या शासन द्वारा होगा, तब, तब संगठन लड़ाई लड़ेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनपद में हर विभाग का सहयोग करती हैं, बदले में अगर उसे उपेक्षित किया जाएगा तो संगठन भी अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ा होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्यास्याओं की अनदेखी की जा रही है। बार-बार कहने पर भी संगठन के साथ विभाग बैठक नहीं कर रहा है। नतीजा आंगनबाड़ी अपनी समस्या को लेकर ब्लॉक के चक्कर लगा रही हैं। माधुरी सोनिया ने कहा कि मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी के बीच सामंजस्य होना चाहिए, जिससे शासन की मंशा के अनुसार काम हो सके। बैठक में जया साहनी, नफीस फातिमा, कनीज, संगीता, संजू यादव, ऊषा मौर्या, मनोजा नीलम, रितु, रेणुका सिंह, परवीन बेगम, सरोज, संगीता प्रजापति, पुष्पावती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें