फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अमर उजाला भविष्य ज्योति से आज सम्मानित होंगे 10वीं, 12वीं के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में अव्वल रहे मेधावियों का बृहस्पतिवार को सम्मान किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से उन्हें भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा। सिपाह स्थित होटल रिवर व्यू में सुबह 10 बजे से होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई के अलावा आईसीएसई के टॉपर भी जिले के आला अफसरों के हाथों सम्मान पाएंगे। इस दौरान जिले केआला अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद और कॅरिअर काउंसिलर विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी देंगे। उनसे सीधा संवाद कर कॅरिअर को लेकर उनकी दुविधा को भी दूर करेंगे।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एएसपी ग्रामीण आयुष श्रीवास्तव और एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह होंगी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट वाराणसी के असिस्टेंट प्राेफेसर नीरज राय कॅरिअर संबंधित बच्चों के सवालों का जवाब देंगे। साथ ही उनका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल महरूपुर, एबीएस इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज, सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल मुंगराबादशाहपुर, एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, नेहरू बालोद्यान हायर सेकेंड्री स्कूल वन विहार रोड, कमला नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज अकबरपुर आदम, डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा, मोहम्मद हसन कॉलेज सुक्खीपुर, तिलकधारी इंटर कॉलेज, आरएन टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल बोदकरपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल मड़ियाहूं, चंद्रभान इंटरनेशनल एकेडमी त्रिलोचन, एसडीडीएस बीएस इंटर कॉलेज रामदयालगंज जौनपुर हैं। वैन्यू पार्टनर रिवर व्यू होटल है। सभी मेधावियों को अमर उजाला प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी के लिए 6386935445 एवं 9528027683 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें