फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव की चौहान बस्ती में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शमशेर चौहान (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।शमशेर के भाई सूरज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि डब्लू सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया गया। जीशू पाठक, प्रिंस सिंह, कौशल सिंह को भी देरशाम गिरफ्तार कर लिया गया। नामजद किशन सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।उधर, मृतक के छोटे भाई सूरज व अन्य परिजनों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ अजीत रजक ने बताया कि केराकत कोतवाली के पसेवा की चौहान बस्ती निवासी शमशेर चौहान मुंबई में रहता था। धान की खेती के लिए वह इसी माह घर आया था। उसकी बहन काजल चौहान 12 वीं की छात्रा है। शमशेर के छोटे भाई सूरज चौहान का आरोप है कि पड़ोस के गांव का शिवम आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। इस बात की जानकारी जब शमशेर को हुई तो उसने युवक को ऐसा करने से मना किया और चेतावनी भी दी थी। इस मामले में 18 जुलाई को कोतवाली में दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी। बुधवार की दोपहर सूरज चौहान गांव के सरकारी ट्यूबवेल पर पाइप डाल रहा था।तभी शिवम के पांच साथी वहां पहुंचे और सूरज की पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शमशेर भाई को बचाने जा रहा था। इस दौरान गांव के गोदाम के पास मनबढ़ों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे ग्रामीणों की मदद से केराकत सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार व एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ अजीत रजक व सर्किल के सभी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उधर, घटना की जानकारी होने पर मां तारा देवी बेहाल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें