फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भामाशाह की जयंती पर मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव स्थित एक हाॅल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं तथा शहर के संभ्रांत व्यापारियों का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमें दानवीर भामाशाह के चरित्र का अनुकरण करते हुए सशक्त व्यवसायी बनना है, तो दूसरी तरफ मुखर होकर समाज और राष्ट्र की सेवा में भी सहयोग करना है। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा मेधावी छात्रों एवं व्यापारियों का सम्मान निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर सेठ भामाशाह की जयंती पर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने मुख्य राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धीरज साहू व कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सिंह रिंकू ने स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह ने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हाई स्कूल, इंटर यूपी बोर्ड और सीबीएसई, आईसीएसई की परीक्षाओं में बेहतर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं, सकीना गजनाफर, शिवांश मौर्य, वैष्णवी गुप्ता, दर्शदीप कौर, श्रवण कुमार, प्रतिभा यादव, शिप्रा पांडेय, आकांक्षा सिंह, श्रेयांशी पांडे, अश्मित गुप्ता, अपर्णा मिश्रा, मो. रयान सिद्दीकी, वरुण कुमार सिंह, अर्थशास्त्री, स्तुति राज श्रीवास्तव को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


व्यवसायी भास्कर पाठक, रतनलाल साहू, स्वामीनाथ गुप्ता, सरिता मिंगलानी, शाहिद मंसूरी भारत रेडियो, रामदास सेठ हनुमान घाट को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष इस माैके पर विवेक सिंह, सर्वेश जयसवाल, अमित जायसवाल, जिला युवाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बधाई दी। संचालन योगेश साहू एवं मनीष देव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें