फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार नए का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 200 ग्राम पंचायतों में अभी पंचायत भवन अधूरे हैं। इससे ग्रामीणों को जरूरी कागजात बनवाने के लिए ब्लॉक व तहसीलों का चक्कर काटना पड़ रहा है। अब शासन की ओर से चार नए पंचायत भवन के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्रति पंचायत भवन में 18 लाख 40 हजार खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 1734 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें कई ग्राम पंचयतों में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक करीब 200 पंचायत भवन अभी पूर्ण नहीं हो सके हैं। शासन की ओर से 2023-24 में भी चार नए पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य मिला था। वह भी अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में चार और नए पंचायत भवन का निर्माण कराने का लक्ष्य शासन की ओर से प्राप्त हो गया है। प्रति पंचायत भवन के निर्माण में 18 लाख 40 हजार खर्च किए जाएंगे।

महराजगंज के ग्राम पंचायत कंधी कला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायत भवन के लिए 17 लाख 46 हजार रुपए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत व चार लाख रुपए मनरेगा के तहत आवंटित हुए थे लेकिन अभी तक पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान विद्या देवी ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में रामनगर ब्लॉक के रायपुुर द्वितीय गांव में पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। एडीओ पंचायत प्रभारी त्रिभुवन राम ने बताया है कि जमीन देर से मिलने के कारण अभी पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। 17 लाख 49 हजार की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

महराजगंज क्षेत्र के अंगराह ग्राम पंचायत में मनरेगा तथा ग्राम निधि से पंचायत भवन का निर्माण 2021-22 में शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूर्ण नहीं सका है। भवन की नींव भरे जाने तक कार्य में तेजी रही इसके बाद से काम बंद हो गया। प्रधान राकेश पटेल का कहना है कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

सुइथाकला के सलेमपुर में 2022-23 में पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, अभी तक केवल छत और दीवाल का कार्य पूर्ण हो सका है। बाकी काम लटका हुआ है। प्रधान सलेमपुर उमाशंकर यादव ने बताया कि धन के अभाव में कार्य रुका हुआ है।



जिले में इस वित्तीय वर्ष में चार नए पंचायत भवन के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। बजट आवांटित होने पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जो पंचायत भवन अधूरे हैं, उसे जुलाई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- नत्थू लाला जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें