फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन और कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तीन दिन ठंड से राहत के बाद बृहस्पतिवार को कोहरा और बादल छाने से फिर मौसम बदल गया। सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया। इससे लोग ठंड से परेशान रहे। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा जिस कारण सड़कों पर नो विजिबिलिटी देखने को मिली। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में पांच डिग्री की आई कमी के बीच सुबह कोहरा और बादल छाए रहे। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। हालांकि 11 बजे के बाद धूप देखते ही लोग घरों से बाहर निकले और अपना काम निपटाया। धूप देखकर बच्चे भी खेलकूद के लिए पार्क व मैदानों में पहुंच गए। दिन भर बच्चों ने धूप का आनंद उठाया। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवा के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में कैद हो गए। एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी सर्द हवा ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें