फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 68 फीसदी काम का दावा, फिर भी किसी गांव को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल जीवन मिशन योजना में कार्यदायी संस्था का दावा है 68 फीसदी काम हो चुका हैै। 2083 गांवों तक पाइपलाइन पहुंच गई है और 562 गांवों को पानी मिलना शुरू हो गया है। लेकिन पड़ताल में पता चला कि किसी गांव में पानी मिलना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानों का कहना है कि पूरी तरह पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। कई बोरिंग फेल हो चुकी है, किसी का कनेक्शन नहीं हुआ है। डीएम साहब के निर्देश के बाद भी ठेकेदार काम नहीं करते हैं। अभी तक पानी की टंकी भी नहीं बन सकी है।

जल जीवन मिशन योजन के तहत जिले में वर्ष 2021 में तीन हजार करोड़ की लागत से 3205 गांवों में पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया। इसके तहत जल निगम को नोडल एजेंसी बनाकर दो फर्म वेलस्पन व एफ्कांस से काम कराया जा रहा है। गांवों में ओवरहेड टैंक बनाकर पाइप लाइन बिछाकर घरों तक टोटी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


वेलस्पन जिले में 355 स्कीम पर 1333 करोड़ की तो एफ्कांस 869 स्कीम पर 2854 करोड़ पर काम कर रही है। इसके तहत 5 लाख 93 हजार 300 पानी के कनेक्शन करने हैं। अभी तक महज 58 हजार 925 कनेक्शन लगे हैं। फर्म को लापरवाही और मैन पावर कम होने से काम की गति काफी धीमी है। जल निगम सिर्फ निगरानी कर रहा है, फर्म पर कोई दबाव नहीं बना पा रहा। दिसंबर 2024 तक काम पूरा करना था। अधिकारियों का कहना है कि राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत पत्र मिलने पर ही समय सीमा बढ़ाई जाएगी।
शासन स्तर पर भी जल जीवन मिशन के कार्यों की निगरानी की जा रही है। अभी तक करीब 68 फीसदी कार्य हो सका। काम पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2024 रखी गई थी। अभी नई समय सीमा बढ़ाने की कोई तिथि नहीं प्राप्त हुई है।- महेंद्रराम, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण।

जल जीवन मिशन की खबर में प्रधानों का बयान :-

पूरी पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई। बोरिंग 3 बार फेल हो चुकी है, किसी का कनेक्शन भी नहीं हो पाया है। डीएम साहब की मीटिंग में जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए जाते हैं लेकिन हकीकत में ठेकेदार काम नहीं करते हैं। अभी तक पानी की टंकी भी नहीं बन सकी है।
- गीता यादव, ग्राम प्रधान चंदवक।
पाइप लाइन हर जगह नहीं बिछ सकी है। बोरिंग हो चुकी है लेकिन कनेक्शन नहीं हो पाया है। पानी की टंकी नहीं बन सकी है। सभी काम बाधित है।- वीरेंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान मनीयारेपुर।
पूरी तरह पाइप लाइन नहीं बिछ सकी है, कनेक्शन भी कहीं नहीं हो पाया है। बोरिंग करके छोड़ दिया है। पानी की टंकी तक नहीं बन सकी है। इस कारण काम नहीं हो पा रहा है।- पूनम यादव, ग्राम प्रधान बहिरी।
पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछ सकी है। 8-10 लोगों का कनेक्शन हो चुका है। बोरिंग करके छोड़ दिया है। पानी की टंकी दूसरे गांव में बन रही है उसी के बनने का इंतजार हो रहा। रास्ता खोदकर छोड़ दिया गया है। पानी तो आया नहीं लेकिन रास्ता खत्म जरूर हो गया है।- सुनीता देवी, ग्राम प्रधान बगेरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें