फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कराने के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी और पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू से मिल कर ज्ञापन सौंपा। सफाई के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि शाम सात बजे नगर की साफ-सफाई की जाती है। ऐसे समय में व्यापारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। उनके ग्राहकों के साथ ही साथ सफाई कर्मियों को भी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सफाई साढ़े आठ बजे से कराई जाए। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त , संरक्षक राजीव केशरी, विश्व नाथ जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें