फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थानांतरित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से दो किमी दूर स्थानांतरित किए जाने से नाराज अधिवक्ता संघ ने बुधवार को तहसीलदार आशीष कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि उपनिबंधक कार्यालय को पुनः तहसील परिसर में ही स्थापित किया जाए और इसके लिए आवश्यक जमीन तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाए। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक संघ कार्यालय में अधिवक्ता भोलेंद्र कुमार व मंत्री दुर्गा प्रसाद की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपनिबंधक कार्यालय को तहसील से बाहर ले जाने से अधिवक्ताओं के कार्य में असुविधा उत्पन्न हो रही है, जिससे आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजदेव यादव, समर बहादुर यादव, लालता प्रसाद, रवी प्रकाश श्रीवास्तव, रामजी विश्वकर्मा, मोहम्मद शारिक खान, अधिवक्ता राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें