फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौजों के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
01- सऊदी अरब के मजारों के ध्वस्तीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट में पत्रक सौंपने पंहुचे इमामे जुमा क? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सऊदी अरब के मदीना शहर रौजों के निर्माण की मांग को लेकर अरबी माह शव्वाल की आठवीं तारीख को शिया समुदाय के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति, सऊदी दूतावास और संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित ज्ञापन में सऊदी सरकार से रौजों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि भारत सरकार सऊदी अरब सरकार पर अपने कूटनीतिक दबाव से जल्द से जल्द जन्नतुल बकी में मौजूद हजरत फातिमा जहरा के कब्रिस्तान मुबारक पर आलीशान रौजे का निर्माण करवाए, वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए और रौजे पर जायरीन को जियारत की छूट दी जाए, सऊदी सरकार ने वहां रह रहे शिया समुदाय के मूल अधिकारों को छीन लिया है, लिहाजा भारत सरकार उस पर दबाव बनाए। ज्ञापन देने वालों में नजर हुसैन एडवोकेट, इसरार हुसैन, मेहंदी रजा, सैयद शहंशाह हुसैन, सरदार हुसैन बब्बलू आदि शामिल रहे। उधर,
शिया जामा मस्जिद मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी, हुसैनी फोरम इंडिया के अध्यक्ष हाजी सैय्यद मोहम्मद हसन, शेख हसीन अहमद, मिर्जा जावेद सुल्तान, शाहिद मेंहदी, तहसीन अब्बास सोनी, इक़बाल मघु आदि ने ई-मेल के जरिए मांगों से संबंधित ज्ञापन सऊदी दूतावास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें