फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज लगेगा मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर मेगा कैंप का आयोजन कर लोगों का कार्ड बनाया जाएगा। शहर के आठ वार्डों और 500 ग्राम सभाओं में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ उठाने के लिए योजना के पात्र व्यक्ति के पास गोल्डेन कार्ड होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गोल्डेन कार्ड का नाम बदलकर अब ‘आयुष्मान कार्ड’ कर दिया गया है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के ईशापुर वार्ड केे बोदकलपुर, चाचरपुर में शिव मंदिर के पास, रौजा अर्जन में डॉ. कुफेल के घर, बड़ी मस्जिद के पास, कबीर टोला में सभासद के घर पर, मीरमस्त में साजदा इंटर कालेज पर, उर्दू बाजार में सभासद के घर पर, ख्वाजी टोला में सदर चुंगी सभासद के घर, मुफ्ती मोहल्ला में प्राथमिक विद्यालय पर कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले के 21 ब्लाकों के 500 ग्राम सभाओं में भी कैंप लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि कुल 159545 लाभार्थी परिवार हैं। इनमें से 97631 लाभार्थी परिवारों में से कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। जिले में अब तक 246110 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिले में 61914 ऐसे परिवार हैं, जिनमें से एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। जिले में अब तक कुल 37 चिकित्सालय आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं। इनमें से 13 निजी चिकित्सालय और 24 सरकारी हैं। 8158 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें