जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के क्षेत्रीय मंत्री रामचन्द्र श्रीमाली ने कहा प्रदेश सरकार 8 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया लेकिन अभी तक सरकार ने उसे संज्ञान नहीं लिया। श्रीमाली समाज इसके खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। शहर के जोगियापुर में आयोजित बैठक में सरकार के नीतियों पर नाराजगी जताई गई।
मंडल उपाध्यक्ष रविकांत श्रीमाली ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची क्रमांक 43 पर अंकित माली, सैनी से माली को हटाकर अलग क्रमांक पर रखा जाए। जिलाध्याक्ष संजय श्रीमाली ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में श्रीमाली जाति के लोंगो को प्रतिनिधित्व दिया जाए। राजनैतिक भागीदारी, फूल की खेती, बागवानी, औषधीय पौधों की खेती के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित किया जाए। जिला संयोजक अमरदेव श्रीमाली ने कहा कि मंदिरों, देवालयों के माला फूल के विक्रय के लिए दुकान आवंटित किया जाए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल श्रीमाली ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में फूल मंडी, पुष्प विक्रय स्थल हाट बनाए जाएं। प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण श्रीमाली ने कहा कि अगर सरकार मांगों को नहीं पूरा नहीं करती है तो चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार मंत्री पंचम श्रीमाली, जिला कोषाध्यक्ष शनि श्रीमाली, रवि श्रीमाली आदि मौजूद रहें।