जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की बैठक हुई। जिसमें टीबी के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज कराने का निर्देश दिया। कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करना है। 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक ’टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 26 दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगा, जिसमें सभी वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, आश्रम स्कूल, दूसरे चरण में 2 से 12 जनवरी तक नगरीय तथा ग्रामीण स्लम एरिया, हाई रिस्क पापुलेशन क्षेत्र तथा तीसरे चरण में 13 से 25 जनवरी तक प्राइवेट प्रैक्टिसनर, अस्पताल क्लीनिक केमिस्ट तथा अन्य लोगों की जांच की जाएगी। टीबी का इलाज छह माह तक चलता है। इलाज पर 18000 रुपये खर्च आता है। एमडीआर टीबी का इलाज 9 से 12 महीने तक चलता है, जिसमें 25 से 30 हजार का खर्च आता है, एक्सडीआर टीबी का इलाज दो साल तक चलता है। कुल खर्च 8 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है। सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज मुफ्त इलाज किया जाता है। 500 सरकार खाने के लिए देती है। बैठक में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ. आरके सिंह, डॉ. राजीव कुमार, क्षयरोग अधिकारी डॉ.राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।