क्षेत्र के शेरवा स्थित आझूराय इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को स्टेट चैंपियनशिप कुश्ती दंगल का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। आठ अलग अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिता के पांच वर्गों में मेरठ के पहलवानों ने गोल्ड मेडल झटक लिया।
फ्री स्टाइल कुश्ती की 48 किलो भार वर्ग में मेरठ की प्रियंका सिंह ने गोंडा की इंदू चौधरी को पटखनी देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। 53 किलो भार वर्ग में मेरठ की शीतल कोमल ने हापुड़ की रूबी चौधरी को हरा स्वर्ण जीता। 55 किलो वर्ग में मेरठ की अर्चना तोमर ने गोंडा की सीमा को मात देकर स्वर्ण जीता। 58 किलो में आगरा की भारती बघेल को स्वर्ण, आजमगढ़ की हीना यादव को सिल्वर, आजमगढ़ की विभा मौैर्य और गोरखपुर की सुमन को कांस्य पदक मिला। 60 किलो में वाराणसी की पूजा यादव ने आगरा की प्रिया को हरा स्वर्ण जीता। 63 किलो वर्ग में नार्दन रेलवे की गार्गी ने आजमगढ़ की सुषमा यादव को पटखनी देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उधर पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में 86 किलो भार वर्ग में हाथरस के राजेश भाटी ने बुलंद शहर के अनुज सिंह को पटखनी दी। 97 किलो में डीएलडब्ल्यू वाराणसी के किशन ने गाजियाबाद के बाबार को 8-1 से हराया। सुपह हैवी वेट 125 किलो भार वर्ग में गोंडा के राजेंद्र तोमर ने गाजियाबाद के संदीप कोतवाल को 10-0 से मात दिया। आझूराय स्मारक खेलकूद एवं समाजसेवा समिति शेरवा की ओर से आयोजित 61वीं पुरुष व 18वीं महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि अगले वर्ष नेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए सहमति अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दे दी है।