फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 04 Nov 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में मंगलवार को प्राइमरी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने विभिन्न परिधानों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पर्यावरण, देशभक्ति, धर्म, जाति आदि का रूप धारण किया था। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चे स्पाइडर मैन, सेना के जवान, पक्षी, जानवर, फल और धार्मिक चरित्र जैसे भगवान विष्णु, राम, सीता, लक्ष्मी और हनुमान का परिधान पहनकर मंच पर उतरे तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा बच्चे विभिन्न ऐतिहासिक चरित्रों जैसे भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, चाचा नेहरु आदि के रूप में सजे थे। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। मुस्लिम बच्चे भी हिंदू देवी देवताओं के रुप में सजे दिखे। प्रधानाचार्य डा. रूचि शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलता है। जो उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें