यूक्रेन में फंसा क्षेत्र के सेमरी जंघई निवासी एमबीबीएस का छात्र सकुशल घर वापस लौट आया। उसके घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी का माहौल है। सेमरी जंघई निवासी अशोक कुमार वैश्य का बेटा विशाल उमर वैश्य एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 10 अक्टूबर 2018 को यूक्रेन गया था। इन दिनों रुस द्वारा यूक्रेन पर हमला के बाद काफी छात्र वहा फंसे थे। उसी में जंघई विशाल भी था। आज वह जंघई पहुंच गया। उसके घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी है। माता आशा देवी का खुशी का ठिकाना नहीं है। वह काफी दिन से परेशान थी। विशाल ने बताया की 24 फरवरी को जब धमाका हुआ तो तोहर बिल्डिंग के नीचे बंकर में छुप कर वह साथियों के साथ रह रहा था। यूनिवर्सिटी ने कोई मदद नहीं की। युनिवर्सिटी ने कहा जब एंबेंसी ने बोला था तब क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा की वह यूक्रेन से रोमानिया तक अपने खर्चे से पहुंचा। फिर वहा से भारत सरकार द्वारा एअर इण्डिया की एअर लाइंस दिल्ली ले आया। उसके बाद यूपी सरकार ने प्रयागराज तक पहुंचवाया जहां से वह घर पहुंच पाया।