रास्ते में पत्थर व चट्टानों के टुकड़े हैं। शौचालय और खेल मैदान की भी दिक्कत है। छात्रों ने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देंगे।
मौके पर पहुंचे प्राचार्य प्रो. शिवकुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर एए जाफरी और पुलिस के लोगों ने एमबीबीएस के छात्रों से बातचीत कर जल्द उनकी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। कहा कि निर्माण निगम से बात कर जो जरूरी सुविधा है उसे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।