फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेन के सामने कूदकर मेडिकल स्टोर संचालक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर पर कासिमपुर के पास सोमवार की देर रात ट्रेन के सामने कूदकर मेडिकल एजेंसी संचालक ने जान दे दी।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी रमाशंकर यादव के बेटे अनुराग (27) चितारे गांव में मेडिकल एजेंसी चलाते थे। सोमवार की शाम को दुकान से घर जाने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी और परिजन उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत की खबर घर पहुंची। परिजनों के बताया कि करीब दो साल पहले अनुराग की शादी मनीता यादव से हुई थी। उनके डेढ़ साल के जुड़वा बच्चे अर्णव और अनन्या हैं। अनुराग की मौत से पत्नी और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता डॉक्टर हैं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जौनपुर जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें