फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 350 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 22 Dec 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रूरल मेडिकल एसोसिएशन से संबद्ध न्यू लर्निंग पाथ की ओर से शाही पुल स्थित गोपी घाट पर रविवार  को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


 शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक मिश्र, डा. कमलेश निषाद ने 350 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।   इस अवसर पर डा. अभिषेक ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

 इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ रहने के अनेक टिप्स भी बताए। डा. कमलेश ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संयमित खान-पान के साथ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


 न्यू लर्निंग पाथ के संचालक आदित्य कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार  तिवारी, सूरज निषाद, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सूर्य नारायण, अनिल कुमार मिश्र, विकास मौर्या, शैलेश, कमलेश, दिलीप, विकास कुमार निषाद, बलराम निषाद, नन्हे पांडेय, सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें