फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महापौर ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Mon, 22 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से चलाए गए तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान अंतिम दिन रविवार को शहर के ऊर्दू बाजार वार्ड में शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन


 नगर उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर तीन हजार लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। आलमगंज वार्ड में पंकज जायसवाल के आवास पर शिविर लगाया गया।

यहां नगर प्रवासी पंकज मिश्र, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, सदस्यता प्रमुख धर्मपाल चौधरी मौजूद थे। अभियान के समापन पर वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र और सदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्याय ने सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


  इस मौके पर राजवीर, विष्णु गुप्त, प्रमोद मौर्य, रामकृष्ण बिंद, अनिल रावत, अमित श्रीवास्तव, डा. संजय पांडेय आदि मौजूद थे। उधर जलालपुर: नेवादा गांव में आयोजित सदस्यता अभियान में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र के

 नेतृत्व में शिविर लगाकर 270 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। शिविर में सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

 पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 19 से 21 दिसंबर तक बूथ की ओर चलो सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में सदस्य बनाए गए। इस मौके पर विनोद सिंह, रण विजय सिंह, विजय चंद पटेल, सुशील उपाध्याय, हरिश

 सिंह, मनराज यादव आदि मौजूद थे। सुइथाकला में  भाजपा ने रविवार को बूथवार सदस्यता अभियान चलाया। वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जायसवाल, पुष्पराज सिंह, रामजी यादव, हेमंत पांडेय,

 दीवान श्रीवास्तव, संजय सिंह, संतोष सिंह, रामखेलावन वर्मा, निन्हकू पासवान, राजेश उपाध्याय. वकील सिंह, दिनेश मिश्रा, रामजी शुक्ला, पंकज आदि कार्यकर्ताओं ने गैरवाह, अरसिया, मदरहा, सवायन, कम्मरपुर, रुधौली, गंगौली चिलबिली गांवों में जाकर बूथवार अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें